फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में पांच जगह बड़े स्तर पर किया जाएगा रावण के पुतलों का दहन

विज्ञापन
जय श्री राम के जयकारों से गूंजा मैदान, सेक्टर 13 17 मैदान में दहन के लिए खड़े किया रावण का कुनब
विज्ञापन
-सेक्टर-13-17, देवी मंदिर, सेक्टर-24, सेक्टर-25 और मॉडल टाउन के शिवाजी स्टेडियम में होगा आयोजन
विज्ञापन

-दोपहर बाद 2:00 बजे रावण का पूजन और 5:53 बजे सभी जगह एक साथ होगा पुतलों का दहन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी (दशहरा) को लेकर पानीपत शहर में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को शहर में पांच प्रमुख स्थानों पर बड़े स्तर पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। प्रशासन और विभिन्न दशहरा कमेटियों की ओर से सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी स्थानों पर दोपहर बाद 2:00 बजे रावण पूजन का कार्यक्रम शुरू होगा, जबकि शाम 5:53 बजे एक साथ सभी जगह पुतलों का दहन किया जाएगा।

श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड में पांच पुतलों का दहन होगा

श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड द्वारा सेक्टर 13/17 स्थित मैदान में दशहरा मनाया जाएगा।

कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा ने बताया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव में पांच विशाल पुतले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनमें रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद, खर और दूषण के अलग-अलग पुतले शामिल होंगे। इनके साथ रावण की लंका दहन किया जाएगा। रावण के पुतले की लंबाई 70 फीट और बाकी चारों की लंबाई 60-60 फीट होगी।
विज्ञापन


सेक्टर 25 दशहरा ग्राउंड में 100 फीट का होगा पुतला

दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा सेक्टर 25 दशहरा ग्राउंड में विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा। प्रधान रमेश माटा ने बताया कि रावण के पुतले की लंबाई 100 फीट रखी है। इनके अलावा कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों की लंबाई 85-85 फीट रखी जाएगी। पुतले में आकर्षक लाइटिंग की गई है।

मॉडल टाउन में 80 और 75 फीट के होंगे पुतले

श्री सनातन धर्म रामलीला सभा द्वारा विजयदशमी महोत्सव मॉडल टाउन में आयोजित किया जाएगा। रावण के पुतलों की लंबाई 80 और कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले की लंबाई 75-75 फीट होगी। सभा के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि शिवाजी स्टेडियम में दोपहर दो बजे पूजन किया जाएगा। इसके बाद 4:30 बजे दशहरा उत्सव शुरू किया जाएगा।

प्राचीन देवी मंदिर में पहले राम व रावण युद्ध का होगा मंचन

श्री राम दशहरा कमेटी देवी मंदिर द्वारा प्राचीन देवी मंदिर में विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के प्रधान आदर्श गुप्ता ने बताया कि रावण के पुतले की लंबाई 80 और कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों की लंबाई 75-75 फीट रहेगी। रावण के पुतलों के दहन से पहले राम व रावण के युद्ध का मंचन दिखाया जाएगा। मंच से पुतलों पर बाण छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


प्रार्थना सभा के साथ श्रीराम के होंगे दर्शन

श्री कृष्णा क्लब द्वारा सेक्टर-24 में विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा। वरिष्ठ पदाधिकारी अजय सिंगला व प्रधान वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि रावण के पुतले की लंबाई 90 और कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों की लंबाई 85-85 फीट होगी। मंगलवार को सुबह आठ बजे गणेश वंदना की जाएगी। तीन बजे गणेश स्वरूप के दर्शन किए जाएंगे। इसके 5:40 बजे सामूहिक प्रार्थना होगी। मंच पर भगवान श्रीराम के दर्शन होंगे।
34, 36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें