फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली गांव से 51 फीट के रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले का किया दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सनौली खुर्द गांव अनाज मंडी में मंगलवार को श्री हनुमान बाल सभा द्वारा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एडवोकेट रत्तन सिंह रावल व विशिष्ट अतिथि बब्बू त्यागी, सरपंच सनौली संजय त्यागी जिलाध्यक्ष विपिन पांचाल व सतपाल अरोड़ा रहे। सभी ने मिलकर टीम के साथ रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। इससे पूर्व गांव के चारों ओर मेन अड्डे पर ढोल बाजों के साथ श्री राम, हनुमान स्वरूपों की झांकी निकाली गई।
विज्ञापन


मुख्यातिथि एडवोकेट रत्तन सिंह रावल ने कहा कि हमें सभी पर्वों को आपस में मिल-जुल कर मनाने चाहिए और दशहरा पर्व हमें बुराई से अच्छाई पर जीत का संदेश देता है। सरपंच संजय त्यागी ने युवाओं को बुराइयों को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सनौली मंडी के अंदर 51 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों के चारों ओर श्रीराम और रावण का मनोरंजन भरा युद्ध कराया गया। इसमें एक घंटे तक रावण के पुतले के पास श्री राम की सेना द्वारा रावण की सेना को युद्ध कर मार गिराया। इसके बाद शाम को रावण दहन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन


29-30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें