फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उपभोक्ताओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sun, 28 Sep 2025 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
संगोष्ठी में उपभोक्ता को जागरूक करते मुख्य वक्ता दिनकर सवनीस। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पानीपत इकाई की ओर से शनिवार को एसडी पीजी कॉलेज में ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्राहकों को उनके अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य वक्ता दिनकर सवनीस ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्राहकों को उनके अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक करना है ताकि वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
संगठन ग्राहकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाता है जिसमें उन्हें उनके अधिकारों और हितों के बारे में जानकारी दी जाती है। पंचायत ग्राहक अदालतों के माध्यम से ग्राहकों की शिकायतों का निवारण करने का प्रयास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनत वाजपेयी ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (1986) एक महत्वपूर्ण कानून है जो उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर उड़ीसा से राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष दीपक मोहंती, प्रांत संगठन मंत्री एवं एम्स में नर्सिंग ऑफिसर मुनेश शर्मा, प्रांत सह सचिव राजेश नरूला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एलसी चौहान, जिला अध्यक्ष विजय अरोड़ा, जिला सचिव सतवीर आर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें