फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid: हरियाणा में कांग्रेस विधायक के आवास पर ईडी की रेड, चार गाड़ियों में आए अधिकारी, दो घंटे चली जांच

Fri, 11 Oct 2024 10:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के घर के बाहर ईडी टीम की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। शुक्रवार शाम पानीपत के समालखा से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची है। चार गाड़ियों में देर शाम करीब साढ़े सात बजे टीम उनके घर पहुंची। ईडी की टीम सीधे धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर पहुंची और अभी अंदर जांच चल रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

लगभग दो घंटे तक ईडी की टीम पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी पर मौजूद रही। हालांकि टीम ने घर पर क्या जांच की और किस मामले में टीम पहुंची थी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।  रात 9:30 बजे टीम यहां से वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें