फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने ‘मझधार’ में छोड़ा

विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-24 में एचएसवीपी द्वारा की जा रही कारवाई के दौरान एसएचवीपी के जेई अमित से बहस करते ह? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। बबैल नाका व सेक्टर 24 में अवैध कब्जा हटाने गई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम व ड्यूटी मजिस्ट्रेट एमई के बीच नोकझोंक हो गई। दरअसल एचएसवीपी की टीम ने उपायुक्त से कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की थी। कार्रवाई के लिए नगर निगम के एमई दीपक राणा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। बबैल नाके पर सरकारी भूमि पर रेत बजरी व कोरसेंट डालने वालों पर कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने वहां मौजूद रहने से इनकार कर दिया और कहा कि उनकी ड्यूटी खत्म हो गई है। वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन

एचएसवीपी के जेई और दूसरी कार्रवाई के लिए भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट दीपक राणा को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्होंने रुकने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों की नोकझोंक भी हो गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्रवाई बीच में छोड़कर चले गए। इसके बाद एचएसवीपी टीम को बबैल रोड व सेक्टर 24 की चार साइट पर बिना ड्यूटी मजिस्ट्रेट के ही कार्रवाई करनी पड़ी। टीम ने रेत से भरी आठ ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। सेक्टर 24 में दो सरकारी प्लॉट से कब्जा हटाया गया और 50 झुग्गियों को ढहाया गया। टीम ने कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में सरकारी भूमि पर कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में जेई अमित वशिष्ठ, जेई कंवर भान व विनोद बांगर मौजूद रहे।
ग्रीन बेल्ट पर किया था कब्जा
सेक्टर 24 में एक मैरिज गार्डन के मालिक ने गार्डन के सामने ग्रीन बेल्ट को नष्ट कर दिया था। सीएम विंडो की शिकायत पर एचएसवीपी ने ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराया। इसके अलावा विभाग ने यहां से दो प्लॉट को भी कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

50 झुग्गियां हटाई
उद्यमियों की शिकायत थी कि इंडस्ट्रियल में झुग्गियां पनपने से यहां आपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैं। आए दिन फैक्टरियों में चोरी की वारदात हो रही हैं। ये शिकायत उद्यमियों ने सीएम विंडो पर भी की थी। इसी शिकायत पर विभाग ने पुलिस की मदद से बुधवार को 50 झुग्गियों को ढहाया गया।
रेत से भरी आठ ट्रालियां जब्त
इंडस्ट्रियल एरिया में रेत बजरी कारोबारी सरकारी भूमि का इस्तेमाल करते हैं। बुधवार को एचएसवीपी की टीम यहां कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने यहां पर रेत से भरी आठ ट्रॉलियों को जब्त कर लिया।
कार्रवाई जारी रहेगी
सरकारी भूमि पर कब्जा सहन नहीं किया जाएगा। बुधवार को कुछ साइट से और भी कब्जे हटाने थे, लेकिन लेडिज पुलिस नहीं थी। इसलिए कार्रवाई रोकनी पड़ी। बुधवार को चार साइट से कब्जा हटाया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्रवाई के दौरान पता नहीं क्यों चले गए। -अनुपमा मलिक,संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

पानीपत। सेकटर-24 में एचएसवीपी विभाग की कारवाई के दौरान मौके से गाड़ी में बैठकर बीच में ही डयूटी मजि- फोटो : Panipat

पानीपत। बबैल नाके पर एचएसवीपी ही खुद जेसीबी, जिसेके यहां से कब्जा हटाने गई उसकी की ट्राली में डाल?- फोटो : Panipat

पानीपत। बबैल नाके पर बजरी को जप्त कर ट्राली में डालती हुई जेसीबी।- फोटो : Panipat

पानीपत। मौके पर सेक्टर -24 में कारवाई करने पहुंचे एचएसवीपी के कर्मी कब्जा धारक से पत्र लिखा कर 4 दीन - फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें