फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कमी के चलते रोजाना एक रक्तदान शिविर लगवाने की शहरी विधायक ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 और लॉकडाउन लगने की वजह से रेडक्रॉस के ब्लड बैंक में आई खून की कमी को पूरा करने का बीड़ा अब शहरी विधायक प्रमोद विज ने उठाया है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर शहर की सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर रोजाना एक रक्तदान शिविर लगाने की घोषणा की है। सोमवार से शहर में रोज एक रक्तदान शिविर लगाए जाएगा। इसके लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि शहर के रेडक्रॉस के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को अमर उजाला ने अपने 13 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रशासन और नेताओं ने भी इस पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

इस बारे में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि उन्होंने शहर की 20 संस्थाओं से इस बारे में आग्रह किया था। सभी की ओर से रक्तदान शिविर लगाने के आग्रह को स्वीकार किया गया है। वे इस रक्तदान शिविर को लगातार एक माह तक चलाएंगे। जिसमें करीब एक हजार यूनिट ब्लड इकट्ठा करने का लक्ष्य लिया गया है। अब हालात ये हैं कि रेडक्रॉस के ब्लड बैैंक में खून की काफी कमी हो चुकी है। रोजाना करीब 20 यूनिट की डिमांड के बावजूद केवल 10 रक्तदाता ही ब्लड डोनेट करने पहुंच रहे हैं। इससे शहर के थैलेसीमिया, दुर्घटनाग्रस्त और प्रसूूति के मरीजों को खून की किल्लत का सामान करना पड़ सकता है।
शहर में पांच मंडल करेंगे सहयोग
विधायक ने बताया कि शहर में भाजपा संगठन के 5 मंडल हैं। पांचों मंडल अध्यक्षों से भी वार्ता हो चुकी है। पहले कैंप का आयोजन रब दे बंदे संस्था के अध्यक्ष राकेश चुघ के सौजन्य में लगाया जाएगा। उधर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने भी सहमति दे दी है। रक्तदान के लिए सामाजिक संस्थाओं, यहां तक कि मंदिर, गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों में काफी उत्साह देखने को मिला है। रक्तदान अभियान का संचालन समाज सेवी धीरज मलिक करेंगे।
विज्ञापन

थैलेसीमिया पीड़ितों को हर 15 दिन में चाहिए ब्लड
रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. पूजा ने बताया कि उनके पास थैलेसीमिया से पीड़ित करीब 55 मरीज हैं। इस बीमारी से बच्चे ज्यादा ग्रसित हैं। उनके पास 22 बच्चे सिर्फ बी-पॉजिटिव ग्रुप के हैं। उनका हर 15 दिन में ब्लड बदलवाना होता है। इसेे किसी भी तरीके से टाला नहीं जा सकता है। इनकी ब्लड यूनिट लगातार चलती रहती है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस में किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक रक्तदान किया जा सकता है।
रक्तदान करें, ताकि बच सके किसी की जान : विज
प्लाज्मा डोनेशन अभियान के बाद अब रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। प्रयास है कि रोज एक कैंप लगाया जाए। जिसमें 30 से 50 यूनिट तक इकट्ठा हो सकें। एक माह में करीब एक हजार यूनिट ब्लड इकट्ठा करने का लक्ष्य लिया गया है। शहरवासियों से अपील है कि रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लें, ताकि रक्त की कमी की वजह से किसी की जान न जाए।
विज्ञापन

- प्रमोद विज, विधायक, पानीपत शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें