फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काली सिंह धाम पर विवाद के चलते गोशाला में भिजवाया चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। प्र‎सिद्ध ऐतिहासिक काली सिंह बाबा धाम पर चढ़ावा उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के चलते पुलिस बल की मौजूदगी में चढ़ावा सनौली खुर्द स्थित गोशाला में भिजवाया गया। साथ ही पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने शांतिपूर्वक ढंग से गोशाला में चढ़ावे को पहुंचवाया।
विज्ञापन

काली सिंह धाम पर दो पक्षों पिछले काफी समय से चढावा उठाने को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत किया। काली सिंह देवता ट्रस्ट फाउंडर नवीन रावल नंबरदार ओर जोगी समाज के सदस्यों ने धाम पर आने वाले चढावे को गोशाला में ले जाने की सहमति दी। इस मामले में सनौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति पर ही गोशाला में चढावे को भिजवाया गया है। साथ ही ग्रामीणों को शांतिपूर्ण ढंग से धाम पर पूजा-अर्चना करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें