समालखा। जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डीएसपी नरेंद्र सिंह समालखा की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं एएसपी हर्षित गोयल को सनौली क्षेत्र की कमान सौंपी गई है। नरेंद्र सिंह को समालखा पुलिस स्टेशन की अंतर्गत आने वाली चौकी व थाने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए हैं। इनमें क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाना, समालखा कोर्ट कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रमुख जिम्मेदारियां शामिल हैं।
इसके अलावा उन्हें पुलिस कंपनियों के संचालन और प्रशिक्षण कार्यों की भी जिम्मेदारी दी गई है। विशेष रूप से टारगेट हार्डनिंग और एडब्लूटी पाठ्यक्रमों के लिए क्षमता निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा। पुलिस बल को आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके।