फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर की मारपीट, पांच हजार नकदी लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदनीबाग थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ पांच युवकों ने अपहरण कर मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने भारी हथियार से उस पर वार किया और पांच हजार रुपये लूट लिए। वह गंभीर घायल है, उनकी ओर से पुलिस में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी रोहित ने बताया कि उसकी पड़ोसी राम और आकाश के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में दोनों उसे गत दिनों से जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। शनिवार दोपहर एक बजे वह फैक्टरी से घर खाना खाने जा रहा था। उग्राखेड़ी मोड़ के पास राम, उसके भाई आकाश ने तीन साथियों संग मिलकर उसके साथ मारपीट की। घर ले जाकर उसका फोन और पांच हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। आरोप है स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें