फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले से चावल की बोरी चोरी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, 42 बोरी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्राले से चावल की बोरी चोरी कर ट्राले को लावारिस हालत में छोड़ फरार होने वाले ट्राला ड्राइवर कवर निवासी तितरवाड़ा को 29 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चावल से भरी 42 बोरी बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-29 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि 10 अक्तूबर को चांद निवासी मुगांण रोहतक ने शिकायत देकर बताया था कि उसके ट्राले पर सुरजीत निवासी सुजान टांडा, यूपी ड्राइवर के रूप में नौकरी करता है। गत 8 अक्तूबर को ट्राले में करनाल भारतीय खाद्य निगम से एफसीआई नरेला जाने के लिए 690 बोरी लोड़ की गई थी। ड्राइवर समय पर नरेला नहीं पहुंचा तो उसने सुरजीत को फोन किया, लेकिन वह चकमा देता रहा। शक होने पर वह तलाश करते करते पानीपत पहुंचा तो ट्राला जीटी रोड पर सिवाह के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला। जांच करने पर ट्राले से 42 बोरी चावल चोरी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें