फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चालक-परिचालक को पेट्रोल पंप पर बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सोनीपत के गोहाना सब डिपो की एक बस के चालक और परिचालक को पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पर बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि एक मंत्री की नजदीकी महिला ऑनर ने अपने पंप पर दोनों की पिटाई की है।
विज्ञापन

पुलिस अब शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। मामला एक महिला के यात्री के बच्चे के पेट्रोल पंप स्थित शौचालय के बाहर शौच करने पर बढ़ा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने इसके विरोध में वीरवार को डिपो पर प्रदर्शन किया। यूनियन ने स्थानीय अधिकारियों ने महिला पर कार्रवाई करने की मांग की।
यूनियन नेता विजय धौंचक, सतीश पवार, सुल्तान मलिक, कृष्ण नौहरा और चरण सिंह ने संयुक्त बयान में बताया कि 18 नवंबर को गोहाना सब डिपो की बस चंडीगढ़ जा रही थी। एक महिला यात्री ने पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर बस को रुकवा लिया।
विज्ञापन

महिला अपने बच्चे को पेट्रोल पंप स्थित शौचालय लेकर गई। जहां ताला लगा हुआ था। ऐसे बच्चे ने बाहर ही शौच कर दिया था। पंप संचालक महिला बाहर आई और चालक व परिचालक को बस रोकने पर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। सांझा मोर्चा के धरने प्रदर्शन की अगुवाई प्रधान अनिल कुंडू, जोगेंद्र मलिक, रामनिवास रावल, राजेंद्र व नरेंद्र घनघस ने की। मंच संचालन डिपो सचिव प्रदीप बांगड़ ने किया। इस मौके पर डॉ. सुभाष योगी, विक्की देशवाल, हवा सिंह, सुरेंद्र छौक्कर व मुकेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें