फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजपुरा में ट्रक छोड़ गया चालक, 200 कट्टे सीमेंट और दो पहिए गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट के कट्टे लेकर पंजाब के राजपुरा के लिए निकला ट्रक चालक रास्ते में ही गायब हो गया। राजपुरा पहुंचने पर ट्रक से 200 कट्टे सीमेंट और दो पहिए गायब मिले। ट्रांसपोर्टर ने दो चालकों पर सीमेंट और पहिए गायब करने का आरोप लगाया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करनाल निवासी ट्रांसपोर्टर विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ट्रक श्री सीमेंट फैक्टरी में लगा हुआ है। उनका नियमित चालक गुलाब सिंह निवासी लाडवा छुट्टी पर गया था। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र निवासी गगनदीप को ट्रक पर चालक के तौर पर रखा था।
शिकायत के अनुसार, 31 जुलाई को गगनदीप फैक्टरी से ट्रक में 1200 कट्टे सीमेंट लोड कर राजपुरा के लिए रवाना हुआ। ट्रांसपोर्टर ने उसे 370 लीटर डीजल और 30 हजार रुपये खर्च के लिए दिए थे। एक अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि ट्रक राजपुरा में खड़ा है।
विज्ञापन

विक्रम के अनुसार, वह मौके पर पहुंचे तो ट्रक के दो पहिए गायब मिले। जांच करने पर ट्रक में 200 कट्टे सीमेंट भी कम था। उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी और गुलाब सिंह व गगनदीप पर आरोप लगाए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें