फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देवी मंदिर मुख्य गेट के बाहर नाले की स्लैब धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के प्रमुख देवी मंदिर के गेट के बाहर मुख्य गली नाले के ऊपर धंस गई है। इसके धंसने से गहरे नाले की वजह से हादसों का खतरा बना हुआ है। नगर निगम का धंसी सड़क की मरम्मत कराने की तरफ कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने हादसों के डर से धंसी गली में अपने स्तर पर जुगाड़ से संकेतक लगाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अमित मंगला, धर्मपाल शर्मा व कृष्ण कुमार ने बताया कि देवी मंदिर रोड नूरवाला क्षेत्र की कॉलोनियों का मुख्य रास्ता है। इस सड़क पर करीब 20 कॉलोनी लगती हैं। देवी मंदिर के बाहर पिछले 10 दिन से गली धंसी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों को समस्या समाधान की मांग की लेकिन इसका आज तक समाधान नहीं किया जा सका है। लोगों हादसे के डर से धंसी सड़क पर जुगाड़ से संकेतक बनाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के चलते बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है।
विजय नगर निवासी दीपक और अजय ने बताया कि वह सोमवार शाम को बस स्टैंड से अपने घर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। देवी मंदिर के बाहर नाले की सड़क धंसी हुई है। उनकी मोटरसाइकिल गड्ढे में गिरने से बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें