फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पार्षद पद के लिए 14 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन कार्य ने तेजी पकड़ ली है। सोमवार को चौथे दिन 13 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। इसके साथ पार्षद के लिए 14 नामांकन हो चुके हैं। मेयर पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा की कोमल सैनी मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनका नामांकन कराएंगे।
प्रशासन और पुलिस ने नामांकन को देखते हुए जीटी रोड के वाहनों को सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक डायवर्ट कर दिया है। इन सबके बीच कांग्रेस सोमवार देर शाम तक भी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई। नगर निगम चुनाव को लेकर 21 फरवरी को नामांकन दाखिल शुरू किए थे। पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ था।
दूसरे दिन 22 जनवरी को पार्षद पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को नामांकन को लेकर सक्रियता देखी गई। एक ही दिन में 13 लोगों ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। भाजपा के 16 प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करना था। इनमें से सभी प्रत्याशी सोमवार को नामांकन दाखिल नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की पत्नी कुसुम भट्ट ने वार्ड-26 से नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने अपना कवरिंग उम्मीदवार अपनी बेटी प्रज्ञा को बनाया है। वहीं वार्ड-25 से भाजपा के टिकट पर मंजीत कौर ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड-छह से जयकुंवार बिंदल ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। जयकुंवार बिंदल सुबह ही नामांकन करने पहुंच गए थे। उनके नामांकन फार्म में फोटो को लेकर आपत्ति लगी थी। उन्होंने इसको ठीक कराकर दाखिल किया।
सबसे अधिक वार्ड-24 में चार आवेदन ः सोमवार को वार्ड 16 से 1 , वार्ड-2 से 1, वार्ड 4 से 1, वार्ड 6 से 1 , वार्ड 18 से 1 वार्ड 19 से 1 , वार्ड 20 से 1, वार्ड 24 से 4, वार्ड 25 से 1 और वार्ड 26 से 2 उम्मीदवारों ने निगम पार्षद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। मेयर के लिए अभी तक किसी ने कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
नगर निगम की एनओसी में तीन नई शर्त जुड़ी ः शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम से एनओसी में तीन नई शर्तों को जोड़ा है। अब सभी लोगों को इन शर्ताें के अनुसार संबंधित शाखाओं से भी अनापत्ति पत्र लेना होगा। अब तक अनापत्ति ले चुके लोगों को फिर से इसको लेना होगा।
नगर निगम आयुक्त डाॅ. पंकज यादव ने बताया कि निगम में सिर्फ प्रत्याशियों से प्राॅपर्टी टैक्स ब्रांच और पानी के बिल से संबंधित ड्यूज ही मांगे जा रहे थे। अब रेंट ब्रांच, सफाई शाखा और डेवलपमेंट चार्ज के ड्यूज भी जाेड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें