फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुटानी रोड पर नाला हुआ ओवर फ्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई ने ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड 1, 5, 6, 11 और 12 में जनसंवाद कार्यक्रम किया। वार्ड-छह का कार्यक्रम मनमनोहन नगर स्थित भीम सैन धर्मशाला और वार्ड 11 और 12 के लिए कार्यक्रम भारत नगर की शिव धर्मशाला में किया गया। दोनों जगह के कार्यक्रम के लिए विधायक को अपने अमले के साथ बबैल रोड से होकर गुजरना पड़ा। चूंकि कुटानी रोड का नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी जमा था। जिसकी निकासी करवाने के लिए निगम अधिकारी बुधवार रात से लेकर वीरवार सुबह तक जुटे हुए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस नाले का लेवल सही नहीं है। जिसकी वजह से पहले भी यहां का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन

वहीं, जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने सबसे ज्यादा शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित रखी तो दूसरे नंबर बिजली निगम से संबंधित शिकायतें रही। लोगों ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने की वजह से उनके बीपीएल कार्ड, बुढ़ापा पेंशन तक कट गई है। इसके अलावा जरूरतमंद परिवार सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ तक नहीं ले पा रहे हैं। पीपीपी में आय की पहचान सरकार बिजली के बिलों से कर रही है। पीपीपी उनके लिए नासूर बन चुका है। लोगाें ने बताया कि उनकी कॉलोनी वैध एरिया में आती है। इसके बाद भी उनकी कॉलोनी में बिजली निगम की ओर से खंभे नहीं लगाए हैं। जिसकी वजह से उन्हें बिजली लेने के लिए दूर से अपनी तार लगानी पड़ रही हैं। बिजली बिल भरने के बाद भी लोगों को बिजली की सुविधा नहीं मिल पाई है। विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि वे उनकी शिकायतें सरकार तक पहुंचा कर उनका समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें