फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिंगल में डॉ. अनु, डॉ. सुनिधि ने जीते प्रथम राउंड

विज्ञापन
पानीपत। बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते हुए स्वास्थ्य कर्मी व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता 25 मार्च तक पानीपत क्लब में खेली जाएगी। पहले दिन सोमवार को डॉ.अनु कादियान, डॉ. सुनिधि ने महिला सिंगल में प्रथम राउंड जीते। डबल राउंड पुरुष में डॉ. ललित, डॉ. रविंद्र और डॉ. यतेंद्र ने अपने-अपने मैच जीते। पुरुष सिंगल राउंड में राजेश ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सिविल सर्जन कार्यालय, सिविल अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। इसमें डॉक्टरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सिविल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव ग्रोवर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।
कोरोना काल से लेकर अब तक स्वास्थ्य कर्मचारी फ्रंट लाइन पर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। लंबी ड्यूटी होने के कारण स्वास्थ्य बेहतर होना जरूरी है। यह पहल सराहनीय है अब यह नियमित रूप से जारी रहेगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ के समय पीएमओ और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें