फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खराब मौसम से दर्जनों ट्रेनें हो रहीं लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम खराब होने से ट्रेनों के लेट पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही उनका समय भी काफी व्यर्थ हो रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री रमेश, सुनील व हितेश ने बताया कि पिछले कई घंटे से वे स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे है लेकिन कोई ट्रेन अभी तक दिल्ली जाने के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या को दुरुस्त करने की प्रार्थना की है। जिससे यात्रियों का कम समय नष्ट हो।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि धुंध ज्यादा मात्रा में होने के कारण ट्रेन की गति धीमी हो गई है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन की गति में यदि बदलाव किया जाए तो कोहरे के कारण कोई हादसा अमल में लाया जा सकता है। जिससे कोई जनहानि भी हो सकती है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रहीं लेट ः अप लाइन की ट्रेन हरिद्वार एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 9:30 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:47 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:54 बजे रवाना किया गया। एनडीएलए ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:47 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:59 बजे रवाना किया गया। पैसेंजर का पानीपत पहुंचने का समय 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:47 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:58 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:28 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:35 बजे रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 1:21 बजे पहुंची और इसे यहां से 1:27 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 3:35 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:39 बजे रवाना किया गया।
डाउन लाइन की ट्रेन झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 8:43 बजे पानीपत पहुंची और इसे यहां से 8:47 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें