फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन के बाद सावित्री देवी का देहदान किया

विज्ञापन
पानीपत। इसराना के मेडिकल कॉलेज को दान में दीया माता सुमित्रा का शरिर। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। 88 वर्षीय सावित्री देवी के निधन उपरांत उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए परिवार के सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर इसराना मेडिकल कॉलेज को दान दे दिया। ब्यास आश्रम को मानने वाली सावित्री देवी के बेटे राजेंद्र प्रसाद, मुकेश और उनकी बेटियां बिमला रानी, कमलेश रानी, उषा रानी, नीलम रानी अपनी मां के शव को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उनकी अंतिम इच्छा को पूरा किया।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने बताया कि सावित्री देवी ने जीते जी मानवता के बहुत सारे कार्य किए। भजन सिमरन किया। संत सतगुरु हमेशा निष्काम सेवा के कार्य सिखाते हैं। उसी राह पर चलते हुए उन्होंने देहदान किया।
जनसेवा दल के सचिव चमन गुलाटी का कहना है कि सबसे ज्यादा जरूरी निष्काम सेवा के कार्य है जो हमारे साथ जाते हैं। पैसा हमारे साथ नहीं जाता। प्रधान किशन मनचंदा का कहना है कि जीते जी रक्तदान करें। इस परिवार द्वारा मां की आंखों का दान माधव आई बैंक करनाल द्वारा जन सेवा दल के सहयोग से किया गया जिससे दो घरों में रोशनी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें