फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नत हुए टीजीटी शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच, निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग ने हाल ही में जेबीटी से टीजीटी शिक्षक पदोन्नत किए थे। इनके तहत प्रदेश में 3089 तो जिले में 70 अध्यापकों को पदोन्नति मिली है। उनकी भर्ती या अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंकाओं के मद्देनजर निदेशालय ने उनकी भर्ती और दस्तावेजों के रिकॉर्ड की जांच के आदेश दिए गए हैं। दस्तावेजों के सत्यापन में कोई गड़बड़ी मिलती है तो उक्त शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने शिक्षकों को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी व डीईईओ के कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसमें उनकी भर्ती से संबंधित रिकॉर्ड जैसे विज्ञापन क्रमांक, मेरिट नंबर, रोल नंबर की जांच करवाई जाएगी। साथ ही विभाग ने इस तरह के शिक्षकों को चेताया है कि अगर वे निर्धारित तिथि को नहीं पहुंचते तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्य को पूरा करवाने के लिए डिप्टी डीईओ, कंप्यूटर ऑपरेटर और संबंधित डीलिंग की ड्यूटी लगाई गई ताकि समय पर पहुंचे शिक्षकों से प्रोफार्मा उनसे हार्ड और सॉफ्ट कॉपी दोनों उपलब्ध करवाई जा सके। अगर कोई शिक्षक इस मामले में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...
जिले का नाम शिक्षकों की संख्या
अंबाला 100
भिवानी 210
चंडीगढ़/पंचकूला 8
चरखी दादरी 120
फरीदाबाद 86
फतेहाबाद 109
गुरुग्राम 153
हिसार 264
झज्जर 109
जींद 165
कैथल 129
करनाल 172
कुरुक्षेत्र 182
महेंद्रगढ़ 164
नूहं मेवात 162
पलवल 114
पंचकूला 87
पानीपत 70
रेवाड़ी 185
रोहतक 97
सिरसा 160
सोनीपत 154
यमुनानगर 89
...
वर्जन-
पानीपत जिले में जेबीटी से 70 शिक्षक टीजीटी पदोन्नत हुए हैं। इनको लेकर निदेशालय की ओर से दस्तावेज सत्यापन के निर्देश आए थे, जिस पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से उनके दस्तावेजों की जांच की गई। सत्यापन में अधिकतर दस्तावेज सही पाए गए हैं। जो नहीं आए, उनकी जांच की जाएगी। विभाग के जो भी निर्देश होंगे, उन पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें