फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किशोरी के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा लैब, आरोपियों पर भी शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नागरिक अस्पताल में बीते रोज पांच माह की गर्भवती किशोरी का गर्भपात कराने के बाद अब उसकी हालत में सुधार है। चिकित्सकों के अनुसार, सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इससे पहले उसके डीएन सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब भेज गए हैं। दूसरी ओर पुलिस आरोपी नाबालिग की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में पीड़िता के फुफेरे भाई और नाबालिग प्रेमी दोनों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे, जिससे यह पता चल सके कि किशोरी के गर्भ में पल रहा भ्रूण किसका था। विदित हो कि किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में पहले फुफेरे भाई से जबरन शादी की बात कही थी। बाद में डीसी की ओर से काउंसिलिंग कराने के बाद उसने नाबालिग प्रेमी से संबंध की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र निवासी किशोरी ने दो मई को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद क्षेत्र निवासी उसके फुफेरे भाई दलीप से जबरन कर दी गई। शादी के बाद पति दलीप उसे अपने गावं नबेड़, जिला कानपुर ले गया। यहां उसके साथ शारीरिक संंबंध बनाए और चंद दिनों बाद उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। मामले में पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाने ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को उत्तर प्रदेश के बेवाना क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया गया। लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर डीसी ने इस पर संज्ञान लिया था। जब किशोरी की दोबारा काउंसलिंग कराई गई तो उसने बताया कि पड़ोसी नाबालिग प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। डीसी और एसपी के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय स्तर पर दोबारा शिकायत दर्ज कर किशोरी का गर्भपात कराया गया। अब पुलिस को आरोपी नाबालिग प्रेमी की तलाश है जिसके लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस किशोरी के फुफेरे भाई दलीप निवासी फैजाबाद, उत्तर प्रदेश से भी पूछताछ करेगी। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई सोनिया ने बताया कि अब तक नाबालिग आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही किशोरी के फुफेरे भाई से भी पूछताछ होगी और उसके डीएनए सैंपल लिए जाएंगे।

















13 साल की किशोरी को आज जिला नागरिक अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। छुट्टी से पहले डॉक्टर किशोरी की जांच करेंगे। डॉक्टरों ने किशोरी को कुछ दिन आराम करने की सलाह भी दी है । अब गर्मियों की छुट्टियों के बाद किशोरी आठवीं कक्षा में दाखिला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें