फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ज्ञान दीप सेवा धाम में मनाई दिवाली

Sat, 18 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ज्ञान दीप सेवा धाम स्कूल में बच्ची को सम्मानित करते नवीन भाटिया और अन्य। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ज्ञान दीप सेवा धाम स्कूल में शुक्रवार को दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि अध्यक्षता सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. यशदेव त्यागी ने की।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने कहा कि वसुदेव कुटुंबकम् भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। कोई भी बच्चा किसी भी तीज त्योहार और उत्सव से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी के दृष्टिगत विशेष कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर कोई भी छात्र शिखर तक पहुंच सकता है इसीलिए साधन संपन्न व्यक्तियों को सेवा भारती जैसी संस्थाओं से प्रेरणा लेकर कमजोर वर्गों के छात्रों को भी उच्च शिक्षा दिलवाने में और अधिक सहयोग देना चाहिए। सेवा भारती हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष डॉ. यशदेव त्यागी ने समाज के समर्थ लोगों से बच्चों के बीच त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर नरेंद्र भाटिया, सुदर्शन चुघ, रोहताश देशवाल, हिमांशु वीरमणि, विक्की बत्रा, भाजपा दक्षिणी शहरी मंडल अध्यक्ष चेतन तनेजा, कृष्णपुरा मंडल के महामंत्री राजबीर चौहान व अनिल मित्तल, भाजयुमो के कार्यकारी अध्यक्ष अमित पंडित, रंजीत भाटिया, चंदन विज, अशोक बांगा, रमेश माटा, सतीश गंगवानी, ज्योतिका भाटिया, गूंजन भाटिया व सुमित त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें