पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच और छह दिसंबर को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मुख्यातिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ( डीईईओ ) सुभाष चंद्र भारद्वाज और जिला शिक्षा अधिकारी ( डीईओ ) राकेश बूरा होंगे। प्रतियोगिता में खंड स्तर पर विजेता पांच ब्लॉकों के बच्चें अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। विजेता बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला समन्वयक प्रदीप मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में कराई जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्यातिथि डीईईओ और डीईओ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। इसमें खंड स्तर पर विजेता पांच ब्लॉक पानीपत, समालखा, नौल्था, बापौली और इसराना के बच्चें भाग लेंगे। पांच दिसंबर को कक्षा छह से आठवीं के बच्चों की प्रतियोगिता कराई जाएगी । वहीं छह दिसंबर को नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों की प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें मुख्यातिथि द्वारा प्रथम स्थान पर विजेता को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान पर विजेता को 1500 रुपये और तृतीय स्थान के विजेता को 1100 रुपये इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
बॉक्स
ये रहेंगी प्रतियोगिताएं-
गत दिनों खंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता के विजेता बच्चें जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।। इसमें निबंध लेखन, श्लोक उच्चारण, संवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।