संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बाल दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं बाल भवन में 14 से 17 अक्तूबर को आयोजित की जाएंगी। विभिन्न समूहों में पहला समूह पांचवीं कक्षा तक, दूसरा समूह छठी से आठवीं कक्षा तक, तीसरा समूह नौवीं से दसवीं कक्षा तक और चौथा समूह 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह साढ़े नौ बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, थाली व कलश सजावट, स्केचिंग, पोस्टर मेंकिंग, दीया मोमबत्ती सजावट, रंगोली, फन गेम ब्वॉय, फन गेम गर्ल, डेक्लामेशन व ग्रुप डांस में प्रतियोगिता कराई जाएगी। 15 को सोलो डांस, पेटरोटिक ग्रुप गीत, बेस्ट ड्रामेबाज की प्रतियोगिता और 16 को सोलो डांस, क्लासिक्ल सोलो डांस, सोलो गीत की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 17 अक्टूबर को फेंसी ड्रेस, क्लासिक्ल सोलो डांस, सोलो गीत, हैंड राइटिंग- हिंदी, हैंड राइटिंग- अंग्रेजी, वन एक्ट प्ले व थियेटर प्ले व क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगी।