फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों की सेवा सुरक्षा के लिए कानून बने

Fri, 10 Oct 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री से मिलते हुकटा प्रतिनिधि मंडल के सदस्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक संघ (हुकटा) का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से जनता दरबार में मिला। जिसमें अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों की सेवा सुरक्षा का कानून बनाने की अपील की। शिक्षा मंत्री ने हुकटा को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सेवा सुरक्षा का नियम लेकर आएंगे।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक और डॉ. अंजू बाला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पानीपत के सेक्टर-13-17 स्थित श्याम कमल कार्यालय में जनता दरबार में मिला। उन्होंने कहा कि विवि के अनुबंधित शिक्षकों को जॉब सिक्योरिटी की गारंटी देने की प्रक्रिया पिछले साल शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के वायदे के उपरांत से चल रही है। यह शिक्षा विभाग के पंचकूला से संबंधित है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अनुमोदित उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को भेजी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव द्वारा शिक्षा विभाग पंचकूला के अंतिम आदेश के अनुसार मांगी गई सूचना भी शिक्षा विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए मिल चुकी है। उनकी मांग है कि सरकारी विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को भी कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर्स की भांति सेवा-सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे पूरी निश्चिंतता और समर्पण के साथ प्रदेश के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दे सकें। जब तक सेवा-सुरक्षा का कानून लागू नहीं होता तब तक हम सब विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को रोजगार खोने की की चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें