पानीपत। मीटिंग लेती हुई अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा
- फोटो : Panipat
पानीपत। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को सक्षम रिव्यू की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने की। उन्होंने कहा कि जिले का स्कोर कार्ड पहले से बेहतर है। भविष्य में इसे और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना होगा। जिले को स्कोर कार्ड में 10वां स्थान मिला है। जबकि पिछली बार जिला 16वें नंबर पर था।
उन्होंने कहा कि बच्चों और जिन कर्मचारियों का वैक्सीनेशन का डाटा प्राप्त हो गया है उस डाटा को अपलोड जल्द से जल्द करवाएं। बच्चों को स्कूल में आने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें। सभी खंडों में एफएलएन अध्यापक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। 100 दिन का पुस्तकें पढ़ने का अभियान और पुस्तक पढ़ने की दक्षता में सुधार हुआ है। प्री- बोर्ड परीक्षाओं में जो कमियां चिह्नित की गई थी उन पर फोकस करके प्राथमिकता के साथ विभिन्न विषयों पर बच्चों को प्रेरणा दें। प्रवेश उत्सव कैचअप कार्यक्रम इत्यादि विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
एडीसी वीना हुड्डा ने जनवरी-फरवरी 2022 तक के स्कोर कार्ड में बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षा अधिकारियों और सक्षम सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सक्षम जिला बनाने के लिए हम सभी को मेहनत के साथ इसमें योजनाबद्ध तरीके से काम करना है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल, डायट के प्राचार्य प्रेम सिंह पुनिया सहित सभी खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी एवं सक्षम सहयोगी भी उपस्थित रहे।