फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पालिका बाजार में पार्किंग पर विवाद, मेयर ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
पालिका बाजार में बाइक पार्किंग पर्ची काटने के लिए बैठा कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कार्यालय के दोनों तरफ ठेका देने से व्यापारियों में रोष, फीस को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों से हुई कहासुनी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के दोनों तरफ पार्किंग का ठेका देने से विवाद बढ़ गया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी व्यापारियों ने विरोध जताया। पार्किंग फीस को लेकर दुकानदारों, ग्राहकों और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच कई बार कहासुनी हुई। बढ़ते विरोध के बाद मेयर कोमल सैनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की रिपोर्ट तलब की।

नगर निगम पहले पालिका बाजार के एक हिस्से में पार्किंग का ठेका देता था, लेकिन इस बार दोनों तरफ ठेका दिया गया है। ठेकेदार ने सोमवार से फीस वसूलनी शुरू की थी। मंगलवार को भी पार्किंग शुरू होने पर व्यापारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने जताई कारोबार प्रभावित होने की आशंका
व्यापारी राजेश कुमार ने कहा कि बाजार में पहले ही ग्राहकों के वाहन खड़े करने की पर्याप्त जगह नहीं है। दोनों तरफ पार्किंग होने से दुकानों के सामने रास्ता बाधित होगा और कारोबार प्रभावित होगा। अनिल बंसल ने कहा कि ठेका देने से पहले दुकानदारों और व्यापारिक एसोसिएशन से चर्चा की जानी चाहिए थी। मौजूदा व्यवस्था से सामान लोड-अनलोड करने में भी परेशानी हो रही है।

बरसत रोड निवासी सुमित शर्मा ने कहा कि त्योहारी सीजन में पार्किंग के कारण बाजार में आना-जाना मुश्किल हो गया है। प्रियंका रानी ने भी महिलाओं और बच्चों के साथ खरीदारी करने में परेशानी होने की बात कही। उन्होंने पार्किंग शुल्क अधिक होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मेयर बोलीं, दोनों पक्षों के हितों का रखेंगे ध्यान

मेयर कोमल सैनी ने संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जनता और व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामले पर अधिकारियों से चर्चा की गई है और दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें