फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जयपुरी सजावट और स्वदेशी लालटेन की धूम

विज्ञापन
दिवाली के गृह सज्जा का सामान दिखाते निशांत सोनी। संवाद
विज्ञापन
बाजारों में डिजिटल रंगोली, एमडीएफ शीट और दोबारा इस्तेमाल होने वाली फूल लड़ियों की मांग बढ़ी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार रंग-बिरंगी लाइटों, भव्य सजावटी सामान और खरीदारों की भीड़ से गुलजार हो गए हैं। घरों को रोशन करने और सजाने के लिए इस बार बाजार में जयपुरी और तिरुपति बालाजी समेत देश के अन्य प्रमुख स्थानों पर निर्मित आधुनिक व आकर्षक आइटम्स की बहार आई है। गृह सज्जा के इन सामानों में सुंदरता के साथ-साथ दाम भी किफायती होने के कारण लोग बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं।
मेन बाजार स्थित सोनी कलेक्शन के संचालक निशांत सोनी ने बताया कि इस बार बाजार में सजावट के बेहद नए और यूनीक विकल्प आए हैं। तिरुपति बालाजी में विशेष रूप से तैयार की गई कपड़े की फूल लड़ियों की नई रेंज आई है, जिनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि गंदा होने पर इन्हें धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा जयपुरी आइटम्स में डिजाइनर झूमर, फूल और आकर्षक लटकन लाई गई हैं, जिनमें विशेष रूप से गणपति और हाथी के मोतियों को उकेरा गया है।
विज्ञापन

डिजिटल रंगोली स्टीकर्स, गोल्डन पॉलिश
डिजिटल रंगोली स्टीकर्स भी बाजार में खासे पसंद किए जा रहे हैं। इन पर गोल्डन पॉलिश की गई है। इनमें लक्ष्मी माता के चरण, स्वास्तिक और शुभ-लाभ के डिजाइन शामिल हैं। ये पानी लगने पर भी खराब नहीं होते। वहीं एमडीएफ सीट (प्लाईवुड पर उकेरी गई कलाकृति) पर दिवाली के संदेश, स्वास्तिक और खाटू श्याम दरबार के स्टीकर्स युवाओं और गृहणियों की पहली पसंद बने हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स में इस बार चीनी लालटेन को पीछे छोड़ते हुए स्वदेशी लालटेन बाजार में धूम मचा रही हैं। इसके अलावा वुडन क्राफ्ट स्टीकर्स में लकड़ी से बने लक्ष्मी के पैर और सीढ़ियों पर लगाए जाने वाले दीये वाली महिला के डिजाइन खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। रंगोली के लिए सामान्य रंगों के अलावा 10 अलग-अलग रंगों वाले कंपनी पैक्स भी 80 से 100 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर गृह सज्जा बिना सब फीका
ग्रहिणी सुनीता शर्मा ने बताया कि इस बार बाजार में सजावट का सामान बहुत ही शानदार और टिकाऊ आया है। खासकर कपड़े की ऐसी फूल लड़ियां आई हैं। इन्हें अगले साल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बजट के हिसाब से बहुत बढ़िया है। दिवाली पर गृह सज्जा बिना सब फीका नजर आता है। विन्नी ने बताया कि इस बार चीनी उत्पादों के मुकाबले स्वदेशी सामान बहुत अच्छी क्वालिटी में उपलब्ध है। बाजार में लकड़ी के बने क्राफ्ट और डिजिटल रंगोली स्टीकर्स ने घर के मंदिर और मुख्य द्वार की सजावट का काम बहुत आसान कर दिया है। त्योहारी सीजन में ऐसी वैरायटी देखकर खरीदारी करने का अलग ही आनंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें