फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप हेड ब्वॉय और शगुन बनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
Dilip becomes head boy and Shagun becomes head girl - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आईबीएल पब्लिक स्कूल में वीरवार को विद्यार्थियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चारों सदनों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। चारों सदनों के हाउस मास्टर ने वर्तमान सत्र के लिए विद्यार्थियों को चयनित किया।
विज्ञापन

इन मौके पर दिलीप को हेड ब्वॉय और शगुन को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। इसी प्रकार कुणाल वाइस हेड ब्यॉय, रंचिता वाइस हेड गर्ल, विवेक स्पोर्ट्स ब्वॉय और स्नेहा स्पोर्ट्स गर्ल बनी। गांधी सदन की मास्टर शीतल ने अपने सदन के कैप्टन ब्वॉय कनिष्क, कैप्टन गर्ल चेताली, वाइस कैप्टन ब्वॉय मेहुल, वाइस कैप्टन गर्ल झलक, स्पोर्ट्स ब्वॉय गर्वित, एक्टिविटी इंचार्ज मौलिक का चयन किया। नेहरू सदन की मास्टर मयूरी ने अपने सदन के कैप्टन ब्वॉय पुष्प, कैप्टन गर्ल आस्था, वाइस कैप्टन ब्वॉय जपेश, वाइस कैप्टन गर्ल स्नेहा, स्पोर्ट्स ब्वॉय अनुज, एक्टिविटी इंचार्ज काजल का चयन किया।
सुभाष सदन की मास्टर सीमा कपूर ने अपने सदन के कैप्टन ब्वॉय सूजल, कैप्टन गर्ल तनिषा, वाइस कैप्टन ब्वॉय ऋषभ, वाइस कैप्टन गर्ल ट्विंकल, स्पोर्ट्स ब्वॉय जतिन, एक्टिविटी इंचार्ज नमन का चयन किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार टैगोर सदन की मास्टर पूजा ने अपने सदन के कैप्टन ब्वॉय जयदीप, कैप्टन गर्ल ईशा, वाइस कैप्टन ब्वॉय चितंन, वाइस कैप्टन गर्ल प्रतिभा, स्पोर्ट्स ब्वॉय फैजल, एक्टिविटी इंचार्ज जसकीरत का चयन किया। प्रधानाचार्य सोनिया चावला ने सभी हाउस मास्टर को बधाई दी। मंच का संचालन रंजीता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें