फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एलपीजी के साथ डीजल की भी चिंता, डीलर का आरोप भुगतान पूरा लेकर तेल थोड़ा दे रही कंपनी, ड्राई होने के कगार पर पेट्रोल पंप

Thu, 26 Mar 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
संजीव चौधरी।
विज्ञापन
पानीपत। एलपीजी के साथ डीजल के लिए भी चिंता बढ़ने लगी है। पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कंपनियों पर अग्रिम भुगतान के बाद भी पूरा तेल न देने के आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन ने इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। एसोसिएशन का मानना है कि रबी के सीजन डीजल की खपत बढ़ जाती है। कंपनियों को तेल की मात्रा बढ़ानी चाहिए थी। प्रदेश में इसके उलटा किया जा रहा है इससे कुछ पंप ड्राई हो चुके हैं। इधर विभाग पीएनजी कनेक्शनधारकों पर किसी प्रकार का कदम नहीं उठा सका है। कंपनियों ने अब विभाग को पीएनजी कनेक्शन और आपूर्ति की रिपोर्ट नहीं दी है। इन सबके बीच बुधवार को व्यवसायिक सिलिंडर देना शुरू कर दिया। पहले दिन 80 सिलिंडर लाेगों को दिए गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंपों पर डीजल की आपूर्ति कम होने की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों (आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल) पंप डीलरों से अग्रिम भुगतान लेने के बाद तेल की आपूर्ति पूरी नहीं जा रही है। इस कारण प्रदेश के कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। पानीपत में ही 10 से 12 पंप ड्राई हैं। प्रदेश में करीब चार हजार पंप हैं। बाकी जिलों में भी अनुमानित इतने की पंप ड्राई हुए हैं। कंपनी के बिक्री अधिकारी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आपूर्ति कम करने की बात कह रहे हैं, ऐसे में तेल कंपनियों के ऑयल सप्लाई डिपो में टैंकरों की लंबी कतार लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं की फसल कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। अब खेतों में कंबाइन और ट्रैक्टर चलेंगे। कृषि क्षेत्र में भी डीजल की मांग बढ़ गई है। पंपों पर अपेक्षाकृत तेल नहीं है। संजीव चौधरी ने कहा कि उन्हाेंने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया है। वे इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत कराएंगे। एसोसिएशन कंपनी अधिकारियों से भी मिलेगी।




व्यावसायिक सिलिंडर
देना शुरू


लोगों को शादी व समारोह के लिए व्यावसायिक सिलिंडर देना शुरू कर दिया। जिला स्तरीय कमेटी की मंजूरी के बाद बुधवार को 80 सिलिंडर लोगों को दिए गए। कुछ लोग इसके बाद भी सिलिंडर की मांग करते रहे। रणबीर सिंह ने बताया कि उनको चार सिलिंडर मिले हैं जबकि आठ सिलिंडर की जरूरत थी।
विज्ञापन




डिलीवरी का मैसेज आ रहा सिलिंडर नहीं
समालखा के अनुसुया प्रसाद ने बताया कि उनका अनाज मंडी स्थित एजेंसी में गैस कनेक्शन है। उन्होंने 20 मार्च को सिलिंडर ऑनलाइन बुक कराया था। उसी दिन इनवाइस भेज दिया गया। उनको अब तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है। उन्होंने एजेंसी के डिलीवरीमैन से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।


व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति शुरू कर दी है। घरेलू सिलिंडर के लिए भी स्थिति सामान्य होती जा रही है। एजेंसियों में बुकिंग व मैसेज की परेशानी है। इसके लिए कंपनी से बात की जा रही है। पेट्रोल पंपों पर पूरा तेल न देने की जानकारी नहीं है, ऐसा कोई मामला आता है तो संबंधित कंपनी से बात की जाएगी।
विज्ञापन

- दिव्या, डीएफएससी।

संजीव चौधरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें