फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धर्मवीर बत्रा बने आईबी पीजी कॉलेज के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज की त्रिवार्षिक चुनावी प्रक्रिया शनिवार को कॉलेज में हुई। जिसमें कॉलेज के शासी निकाय पदाधिकारियों का चयन किया गया। पदाधिकारियों को एक मत से और निर्विरोध रूप में चयनित किया। चुनाव प्रक्रिया में धर्मबीर बत्रा को प्रधान, बलराम नंदवानी को उप-प्रधान, लक्ष्मी नारायण मिगलानी को महासचिव और रवि गोसाईं को कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया।
विज्ञापन


इस चुनाव प्रक्रिया में प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक आईबी पीजी महाविद्यालय के रिटर्निंग अधिकारी रहीं। उन्होंने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया। यह चुनाव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रेक्षक प्रदीप मित्तल एवं उच्चतर शिक्षा पंचकूला के निदेशक रेखा त्यागी की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रधान धर्मबीर बत्रा ने महाविद्यालय के इतिहास के बारे में बताया कि 28 कन्याओं के साथ अंकुरित हुई ये वल्लरी अब वटवृक्ष का रूप धारण कर चुकी है। मौके पर महासचिव एलएन मिगलानी, कोषाध्यक्ष रवि गोसाईं आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें