समालखा। समालखा के भोड़वाल माजरी रेलवे-स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। जीआरपी पुलिस की कोशिश के बावजूद युवक की पहचान नहीं हो सकी। समालखा जीआरपी इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भोड़वाल माजरी रेलवे-स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का शव रेलवे लाइन पर है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। संवाद