फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन वर्षा : धनतेरस पर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी और ऑटो बाजार चमका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धनतेरस पर बूंदाबांदी के बीच बाजार में जमकर खरीदारी हुई। बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी और ऑटो बाजार में सुबह से देर रात तक रौनक लगी रही। बाजारों में पैदल लोगों का ही कई बार जाम लग गया। जीटी रोड समेत दूसरी सड़कों पर भी वाहन पूरा दिन रेंग-रेंग कर चले। बाजारों में करोड़ों रुपये की वर्षा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी से बाजार की शुरुआत हुई। इसके बाद मौसम साफ होते ही बाजार में एक साथ लोग खरीदारी को पहुंच गए। लोगों ने अपनी बुकिंग पर सामान की डिलीवरी ली। शाम को साढ़े चार बजे बूंदाबांदी होने से कुछ देर के लिए बाजार ढीला पड़ा, लेकिन फिर देर रात तक जमकर खरीदारी की गई।

दिनभर खूब बिका सोना चांदी और हीरा
धनतेरस पर ज्वेलरी मार्केट में अच्छी रौनक रही। लोगों ने सोने, चांदी और हीरे के गहनों की खरीदारी की। इंसार बाजार स्थित सिल्वर पैलेस के संचालक श्रवण गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी तेज रही। लोगों ने अपने ऑर्डर पर डिलीवरी ली और बाकी समय भी खरीदारी की। शाम को सामान्य से दो व तीन घंटे देर तक शोरूम खुला। स्वर्णकार सभा के प्रधान संजय वर्मा ने बताया कि शहर में करीब 300 शोरूम और करीब 700 दुकानें हैं। धनतेरस पर एक शोरूम पर औसतन करीब 10 लाख रुपये की खरीदारी हुई है।
विज्ञापन


गाड़ियों को लेकर लंबी लाइन
धनतेरस पर गाड़ी खरीदने को लेकर लंबी लाइन लगी। जीटी रोड सिवाह गांव स्थित हुंडई एजेंसी के महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पांच-छह एजेंसी हैं। यहां करीब 175 गाड़ियों की डिलीवरी धनतेरस पर हुई हैं। इसके अलावा अन्य जिलों से भी गाड़ी खरीदी गई हैं। एक गाड़ी की औसतन कीमत करीब 10 लाख रुपये है। गाड़ियों की एडवांस बुकिंग की गई थी। ऐसे में सबको डिलीवरी का समय दिया गया था। शेड्यूल के हिसाब से शाम तक खरीदारी चलती रही। काफी लोगों ने दिवाली को लेकर भी गाड़ी की बुकिंग कराई है।

दोपहिया वाहनों की सबसे अधिक खरीदारी
धनतेरस पर दोपहिया वाहनों की सबसे अधिक खरीदारी की गई। एजेंसियों पर सेल्समैन के अलावा वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मियों का भी सहयोग लिया गया। वर्धमान टीवीएस के संचालक सचिन जैन ने बताया कि अधिकतर दोपहिया की पहले बुकिंग थी। इसके अलावा लोगों ने जूपिटर और मोटरसाइकिल की खरीदारी की। अकेली टीवीएस की 50 बाइक व जूपिटर बिकी हैं। शहर समेत जिले में दो दर्जन एजेंसी हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन बाजार में खास खनक

धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन बाजार में खास खनक रही। इन दोनों पर सुबह से देर रात तक जमकर खरीदारी की। बर्तन बाजार में तो दस बजे तक लोग खरीदारी करते रहे। कई इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर लोगों का स्वागत ढोल की थाप पर किया गया। तलवाड़ इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मुकेश तलवाड़ ने बताया कि बाजार में इस बार काफी रौनक रही। लोगों ने अपनी पसंद के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदे हैं। इसमें घर की जरूरत के साथ खरीदारी का भी शौक पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें