फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईबी कॉलेज के पास ढाबा सील

Sat, 20 Jun 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जोगिंद्रा ढाबा पर सील लगाते निगम की टीम के सदस्य। स्रोत। निगम - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। नगर निगम ने शुक्रवार को आईबी कॉलेज के पास स्थित जोगिंद्र ढाबा को सील कर दिया। यह कार्रवाई शैक्षणिक संस्थान के निकट अवैध गतिविधियां चलाने और खुले में मांस काटने की शिकायतों के आधार पर की गई। ढाबा आईबी पीजी कॉलेज तथा आईबीएल और आईबी सीसे स्कूल की गली में स्थित बताया गया है।

ढाबा संचालक ने निगम की कार्रवाई से बचने के लिए पहले अदालत से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर लिया था, जिसके चलते कार्रवाई रुकी हुई थी। स्टे आदेश निरस्त होने के बाद नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक को सामान निकालने के लिए समय दिया गया, जिसके बाद ढाबे के मुख्य द्वारों पर सील लगा दी गई और उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


शिकायतों पर लिया गया एक्शन
बताया गया है कि ढाबे के खिलाफ लंबे समय से शैक्षणिक संस्थानों के पास खुले में मांस काटने और अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। बार-बार चेतावनी के बावजूद गतिविधियां बंद नहीं की गईं, जिसके बाद निगम ने नोटिस जारी किया था।

शहर में अब भी कई जगह अवैध गतिविधियां
शहर के जीटी रोड, काबड़ी रोड, कुटानी रोड, जाटल रोड सहित कई क्षेत्रों में शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों के पास अवैध रूप से मांस की दुकानें और रेहड़ियां संचालित हो रही हैं। असंध रोड और गोहाना रोड ओवरब्रिज के नीचे भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। निगम की कार्रवाई के बावजूद इन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि और खुले में मांस काटने से उत्पन्न होने वाली समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि विद्यार्थियों के वातावरण पर कोई गलत प्रभाव न पड़े।

जोगिंद्रा ढाबा पर सील लगाते निगम की टीम के सदस्य। स्रोत। निगम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें