फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सराफ के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, हाथ-पैर तोड़े

Sat, 20 Jun 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। डाबर कॉलोनी में एक सराफ के घर पर 10 से 12 नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने लाठी, डंडों और गंडासी से हमला कर ज्वेलर कर्मबीर के हाथ-पैर तोड़ दिए। इस के बाद हमलावर धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना किला पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि घटना 17 जून की रात करीब 10:30 बजे हुई। वह मूल रूप से जींद के हाट गांव के निवासी हैं। नोहरा गांव में वंश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और अचानक घर में घुस आए। कर्मबीर ने बताया कि जब परिवार के सदस्य बचाने आए, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। घायल कर्मबीर को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर कर दिया गया। वह सनौली में निजी अस्पताल में भर्ती है। किला थाना के प्रभारी दीवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें