फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेरी बांह पकड़ लो करुणा श्यामा पर मंत्रमुग्ध होकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में संकीर्तन संध्या में सजे श्रीकृष्ण-राधे। स्रोत : मंदिर - फोटो : Archive
विज्ञापन
पानीपत। श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन सभा में मंदिर प्रांगण में वीरवार को संकीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक रवि आहूजा ने भजन मेरी बांह पकड़ लो करुणा श्यामा की तान छेड़ी तो श्रद्धालु हाथ उठाकर झूमने व नृत्य करने लगे। मंदिर परिसर को विशेष रूप से रंग-बिरंगी रोशनी और सुगंधित पुष्पों से सजाया गया।
विज्ञापन

संध्या की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और ज्योति प्रज्वलन के साथ की गई। रवि आहूजा को मंदिर सभा के पदाधिकारियों द्वारा पटका, स्मृति चिह्न और प्रभु का आशीर्वाद स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया गया। मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी ने सभी भक्तों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी आधुनिक जिंदगी में इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और संकीर्तन आत्मा को शांति प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मकता का संचार करते हैं। सत्संग से मनुष्य के विचार शुद्ध होते हैं और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। इस मौके पर नरेश शर्मा, मनोज गुप्ता, मोहित जग्गा, शिव मल्होत्रा, सतीश मित्तल, वैभव छाबड़ा, विकास शर्मा, करणजीत राय सेठ, तरुण सोनी, भूषण गुलाटी और पंकज धींगड़ा मौजूद रहे।

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में संकीर्तन संध्या में सजे श्रीकृष्ण-राधे। स्रोत : मंदिर- फोटो : Archive

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में संकीर्तन संध्या में सजे श्रीकृष्ण-राधे। स्रोत : मंदिर- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें