फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा कर परिवार की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और विशेष पूजा हुई। मंदिर में आस-पास के क्षेत्रों से सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा कर परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर में हनुमान चालीसा और पूजा के बाद महिला भजन मंडली ने भजन-कीर्तन कर भगवान राम और हनुमान की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर में शाम पांच बजे हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। उसके बाद पूजा हुई। जिसमें श्रद्धालुओं ने परिवार और बच्चों के विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पुजारी ने बताया कि मंदिर में हर मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। उसके बाद महिला भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया जाता है। भजन-कीर्तन के माध्यम से लोगों को भगवान हनुमान की सच्ची भक्ति से अवगत कराया जाता है और उन्हें हनुमान लला की तरह सच्चे सेवक बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। भजन-कीर्तन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें