फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 02 Nov 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
चुलकाना धाम में पैदल यात्रा में जयकारे लगाते शाटू धाम ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत : ट्रस्ट
विज्ञापन
पानीपत/समालखा। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी ( देवउठनी एकादशी ) पर चुलकाना स्थित श्याम बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

एक दिन में करीब तीन लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। चारों तरफ से पैदल यात्रा आने के बाद एक बार तो व्यवस्था की गड़बड़ा गई।
भक्तों के मंदिर के गेट के बाहर जाम लग गया। गेट पर धक्का मुक्की तक हो गई। भक्त गेट खोलकर अंदर जाने के प्रयास में लगे रहे, जबकि प्रबंधन ने अंदर की भीड़ को देखते हुए करीब एक घंटे तक गेट बंद रखा। ऐसे में बाहर चारों तरफ गलियों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। खाटू धाम ट्रस्ट द्वारा समालखा रेलवे स्टेशन से शनिवार तड़के पैदल यात्रा निकाली गई। कुछ श्रद्धालु पैदल और कुछ अपने वाहनों से बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।
मंदिर समिति के प्रधान रोशन छौक्कर ने बताया कि अल सुबह बाबा का शृंगार कर पूजा के बाद ही श्रद्धालुओं को लिए मंदिर के कपाट खोले गए। एकादशी पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। परढ़ाना से सुदेश और सरोज देवी दर्शन के लिए चुलकाना धाम पहुंची और बताया कि वे सुबह नौ बजे मंदिर में पहुंच गई थी। भीड़ होने के कारण उन्हें तीन घंटा का समय लग गया।
विज्ञापन

बाहर गलियों में लगा जाम : श्याम बाबा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा शुक्रवार देर रात को ही पहुंचना शुरू हो गई। शनिवार सुबह चारों तरफ से यात्राओं का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन

जीटी रोड, नहर बाईपास, छदिया रोड, पट्टीकल्याणा और ढिंडार रोड से यात्रा पहुंची। मंदिर के तीनों गेट पर हुजूम जमा हो गया। प्रबंधन ने मंदिर के अंदर की स्थिति को संभालने के लिए दोपहर के समय सभी गेट बंद करवा दिए। इसके बाद भक्तों के दर्शन कराए। बाहर गेट बंद होने पर भक्तों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। गलियों में जाम लग गया।

चुलकाना धाम में पैदल यात्रा में जयकारे लगाते शाटू धाम ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत : ट्रस्ट

चुलकाना धाम में पैदल यात्रा में जयकारे लगाते शाटू धाम ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत : ट्रस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें