फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना के साथ प्राचीन देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आए ताजे फूलों से सजाया जा रहा माता का भव्य दरबार
विज्ञापन

-तड़के चार बजे और फिर देर रात तक दर्शनों के लिए लगीं श्रद्धालुओं की लाइन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नवरात्र पर्व के छठे दिन शुक्रवार को भक्तों ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी देवी का विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना किया। भोर की पहली किरण के साथ ही शहर के प्रसिद्ध एवं प्राचीन देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
माता के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए तड़के चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जय माता दी के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण और आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने शुभ मुहूर्त में मां कात्यायनी की महाआरती कराई और देश व प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उन्होंने बताया कि मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

मंदिर सेवा समिति के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर माता के दरबार को विशेष रूप से अलौकिक रूप दिया गया है। इसके लिए प्रतिदिन दिल्ली से विशेष ताजे फूल मंगाए जाते हैं, जिनसे मां भगवती का भव्य और मनमोहक शृंगार किया जाता है। फूलों की खुशबू और रंग-बिरंगी सजावट भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

इस बार तिथियों की गणना के अनुसार दो दिन सप्तमी तिथि का योग बन रहा है। इस स्थिति को देखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसके लिए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पेयजल, लाइनों को व्यवस्थित रखने और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सहित सुरक्षा के तमाम पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें