फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जया एकादशी पर श्री श्याम बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चुलकाना धाम में श्री श्याम बाबा की माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को विशेष पूजा की गई। जया एकादशी के उपलक्ष्य में हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली,राजस्थान, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से भक्त श्री श्याम बाबा के दर्शन करने तपोभूमि सिद्धपीठ चुलकाना धाम में पहुंचे।
विज्ञापन

मान्यता है कि चुलकाना धाम में श्याम बाबा के दर्शन करने से भक्तों की मन्नत पूरी होती हैं इसलिए इस पवित्र धाम का डंका पूरे विश्व में बजा हुआ है। प्रतिदिन यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। वीर बर्बरीक महादानी ने इस श्री चुनकट महर्षि की सिद्धपीठ पर अपने शीश का दान दिया था अपने बाणों की परीक्षा दी थी। इसलिए यहां श्याम बाबा साक्षात विराजमान हैं चुलकाना धाम को चमत्कारी धाम भी कहा जाता है । भगवान श्री कृष्ण के वरदान फलस्वरूप इस धाम की महिमा बढ़ती जा रही है।
वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि भक्तों ने खूब खरीददारी की। बच्चों के लिए खेल-खिलौने आदि खरीदे। भक्तों ने श्याम बाबा के चित्र वाली फोटो खरीदी और अपने साथ घर ले गए । आज कलयुग में सभी सनातनियों के घर के मंदिर में श्याम बाबा विराजमान हैं। इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान रोशन लाल छोक्कर, प्रवीन सिंगला, हरीश बंसल, विजय पुजारी, नरेंद्र पुजारी, चुलकाना धाम मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा छदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आगामी दो मार्च को भव्य पैदल यात्रा निकाली जाएगी
वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि आगामी दो मार्च को फाल्गुन मेले के उपलक्ष्य में पानीपत के गोहाना मोड से चुलकाना धाम के लिए सबसे बड़ी निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों निशानों के साथ श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्त नाचते गाते चुलकाना धाम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें