संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में वीरवार को विष्णु कथा करवाई गई। कथावाचक मंदिर का आचार्य लालमणि पांडेय रहे। कथा सुनने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। समापन पर महिला मंडली ने संकीर्तन किया।
मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि वीरवार को विष्णु भगवान का व्रत किया जाता है और इस दिन कथा सुनना व सुनाना शुभ माना जाता है। व्रतधारी को अवश्य कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं और व्रतधारी को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। मंदिर में कथा सुनने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। पहले धार्मिक कार्यों में महिलाएं अधिक भाग लेती थी लेकिन अब पुरुष भी महिलाओं के साथ धार्मिक कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेने लगे हैं। कथा सुनने के लिए महिलाओं के साथ पुरुष भी मंदिर में पहुंचे। कथा समापन पर मंदिर की महिला मंडली संकीर्तन किया और सामूहिक नृत्य भी किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।