फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पटरी पर फिर विकास, 95 लाख से होंगे सात प्रोजेक्ट पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आचार संहिता के बाद एक बार फिर से नगर निगम ने शहर में विकास कार्याें को गति देने का काम किया है। सोमवार को निगम के अधिकारियों ने करीब 95 लाख रुपये से सात प्रोजेक्ट पूरे करने की योजना बनाई। खास तौर पर ये काम नगर निगम सीमा के अंदर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्डों की कॉलोनियों में कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण विस के लाखों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने इन विकास कार्याें की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर इनकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसके बाद इनको पूरे करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन कामों को वे तीन माह के भीतर पूरा भी करवा देंगे। नगर निगम के एक्सईएन राहुल पूनिया ने कहा कि ग्रामीण विस के वार्डों में लोगों की मूलभूत सुविधाओं के आधार पर ये काम निर्धारित किए गए हैं। कहीं सडकों का काम बकाया है तो कहीं नालों का काम कराना है। इसे लेकर निगम के पास कई बार मांग भी आ चुकी थी। लोगों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई विकास कार्य कराने की योजना बनाई है। सभी कामों को गुणवत्ता पूर्वक कराया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स

ये होंगे विकास कार्य-
- वार्ड नंबर सात के मुक्ति धाम में निगम में 6.48 लाख रुपये से हाल का निर्माण करेगा।
- वार्ड सात की अशोक विहार कॉलोनी में ब्रिजेश राणा के घर से लेकर साेनू, संजय और राजू के घर तक 17.40 लाख में इंटरलॉकिंग टाइलों से पक्की सड़क बनेगी।
- वार्ड 12 के आर्य नगर में जीवन के घर से शबनम के घर तक 10.96 लाख से सड़क बनाई जाएगी।
- वार्ड 12 के आर्य नगर में ही 17.91 लाख से जावेद से वर्मा डाई हाउस, सुषमा अग्रवाल से गुलजार नरवाल और राकेश से अमित मलिक के घर तक सड़क बनेगी।
- वार्ड पांच 14.20 लाख रुपये से जितेंद्र के घर से सरकारी ट्यूबवेल, संदीप शर्मा वाली गली और रामपाल से किशोर वाली गली का निर्माण होगा।
- वार्ड 12 में ही 17.28 लाख रुपये से ब्रदर जिम से लेकर राममेहर के घर तक नाले का निर्माण किया जाएगा।
- वार्ड 25 की कालूपीर कॉलोनी में राज इंटरप्राइजेज से लेकर ड्रेन नंबर एक तक 10.80 लाख रुपये से नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें