फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जासूस नोमान पुलिस के आगे रोया गिड़गिड़ाया, बोला-मुझे माफ कर दो

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया आरोपी नोमान इलाही पुलिस और परिजनों के आगे रोया, गिड़गिड़ाया और माफी मांगी। उसने परिजनों के सामने फिर से भोलापन दिखाते हुए जासूसी के बारे में पता न होने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस की सीआईए-वन टीम ने परिजनों के सामने उसके फोन की जांच की। जिसमें पानीपत रेलवे स्टेशन समेत कई अन्य स्थानों के वीडियो और फोटो पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट को भेजने के तथ्य सामने आए। वहीं आरोपी ने 24 और 25 अप्रैल को पाकिस्तान में कई लोगों से फोन और व्हाट्सएप पर भी बात की थी। पुलिस की सीआईए के साथ एनआईए और खुफिया एजेंसी ने भी पूछताछ की है।
पानीपत पुलिस की सीआईए-वन की टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे के 24 वर्षीय नोमान इलाही को बुधवार रात को गिरफ्तार किया था।
नोमान पर पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट इकबाल को भारत की सूचना देने के आरोप लगे थे। वह अपनी बहन जीनत के पास मनमोहन नगर में रहता था और सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। आरोपी से उसकी बहन जीनत और जीजा इरफान सीआईए में मिलने पहुंचे। पुलिस ने उनके जीजा इरफान से नोमान इलाही की मुलाकात कराई। वह अपने जीजा को देखते ही उनके सामने रोने और गिड़गिड़ाने लगा। उसने बताया कि उसको नहीं पता था कि कोई उससे इतना बड़ा काम करा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने इरफान के सामने नोमान इलाही का मोबाइल दिखाया। जिसमें पानीपत रेलवे स्टेशन के फोटो और वीडियो पाकिस्तान में भेजने पाया गया। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के कई प्रमुख स्थानों के फोटो उसके मोबाइल में मिले हैं।
आरोपी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय रहा। वह इस दौरान दिल्ली भी गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी मौसी और मामा पाकिस्तान में रहते हैं। वह उनसे भी फोन पर बात करता था। वहीं नोमान की बहन जीनत ने बताया कि डेढ़ महीने पर एक निकाह में उनको निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन

-संबंधित खबर मुख्य संस्करण में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें