फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवकाश के बावजूद दाखिले की होड़, 900 ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में फीस जमा करवाने की कवायद जारी है। पहले चरण में फीस जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन रहेगा। रविवार को अवकाश के बावजूद युवाओं में कॉलेजों में फीस जमा करवा दाखिला लेने की होड रही। काफी संख्या में युवा कॉलेजों में दाखिला लेने पहुंचे। आलम यह रहा कि अवकाश के बावजूद जिले में करीब 900 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में दाखिला लिया। इनमें आर्य कॉलेज में करीब 170, एसडी कॉलेज में करीब 150, आईबी कॉलेज में करीब 120 तथा देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में करीब 80 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। तीन दिनों के दौरान जिले के विभिन्न कॉलेजों में 2400 से अधिक विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन



दस्तावेजों की कमी दाखिले में बन रही बाधा
कॉलेजों में दाखिले के लिए दस्तावेजों की कमी भी बाधा बन रही है। ग्रीष्मावकाश के चलते विद्यार्थियों को स्कूलों से प्रमाण-पत्र नहीं मिल पा रहा। हालांकि डीजी लॉकर से प्रमाण-पत्र डाउन लोड कर दाखिले का काम किया जा रहा है। वहीं, कई विद्यार्थियों के इनकम सर्टिफिकेट सहित विभिन्न दस्तावेज अपडेट नहीं हैं जिससे उन्हें दाखिला लेने में बाधा आ रही है। हालांकि विद्यार्थी दस्तावेजों की कमी को पूरा कर दाखिला लेने के प्रयास में हैं। कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह बना हुआ है।


फीस जमा करवाने के लिए बनाए हैं फीस काउंटर
शहर के तीनों प्रमुख एडेड कॉलेजों में 15-15 फीस काउंटर बनाए गए हैं ताकि युवाओं को फीस जमा करवाने में कोई असुविधा न हो। वहीं देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में युवाओं की सुविधा के लिए फीस काउंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थी पहले चरण में 30 जून तक फीस जमा कराकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार तीन जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन




वर्जन-
स्नातक प्रथम वर्ष में पहले चरण में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का सोमवार को अंतिम दिन है। तीन दिनों के दौरान करीब 550 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। सोमवार को दाखिले के लिए काफी भीड़ हो सकती है लेकिन विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प-डेस्क व फीस काउंटर लगाए गए हैं। अभ्यर्थी समय रहते फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर लें।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय।



- मेरिट सूची जारी होने के बाद कॉलेज में फीस जमा करवा विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। तीन दिनों के दौरान 500 से अधिक विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए 15 फीस काउंटर बनाए गए हैं। विद्यार्थी दाखिले के लिए काफी रुझान दिखा रहे हैं। 03 जुलाई को दूसरी वरियता सूची जारी होगी।
विज्ञापन


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें