फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद शिव भक्त ला रहे कांवड़

विज्ञापन
सनौली रोड से कंधों पर कांवड़ में गंगाजल लेकर गुजरता एक शिव भक्त। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली। कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बावजूद भी गंगाजल लेने के लिए जहां शिव भक्तों का हरिद्वार जाना लगातार जारी है। वहीं कुछ कांवड़िए तो कांवड़ लेकर हरियाणा में प्रवेश भी कर चुके हैं। शिव भक्त कंधे पर करीब 40 किलोग्राम गंगाजल लेकर हरिद्वार से पैदल अपने घरों तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यही नहीं इनमें ज्यादातर भक्त व्रत भी रखे हुए हैं और इस बार पूरे सफर में कहीं भी शिविर नहीं लगने के चलते उन्हें काफी कष्ट उठाने पड़ रहे हैं। खासकर रात गुजारने में उन्हें परेशानी हो रही है। हरिद्वार से हिसार जा रहे शिव भक्त हरीश ने बताया कि वह कोरोना को हल्के में नहीं ले रहे, लेकिन अपनी हर वर्ष आने वाली कांवड़ को लगातार दूसरे वर्ष भी कैसे त्याग सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे दौरान वे किसी भी भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहते। वह अकेले ही कांवड़ लेकर आए हैं और हर कदम पर सफाई का ध्यान रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें