फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लंबित कार्यों पर उपायुक्त ने जताई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय में सोमवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में डीएलआरसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी बैंक अधिकारियों को लंबित पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, नैनीताल बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक व सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों के शामिल ना होने पर कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में 31 मार्च की तिमाही की व्यवसायिक प्रगति के बारे में बातचीत की गई।
उपायुक्त ने जिले में बैंकों की ओर से गांव-गांव लगाए जाने वाले शिविरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि ये शिविर आगामी एक जुलाई से 30 सितंबर तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में लगाया जाएंगे। इनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी सभी बैंकों ने आश्वासन दिया कि वे शिविरों के लगाने को लेकर पूरा एजेंडा तैयार करेंगे और इनमें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा आमजन को दी जाएगी। बैठक में जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण, एलडीओ प्राची सिंह , एलडीएम राज कुमार व नाबार्ड से एजीएम जगतार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें