Deputy CM canceled the third time meeting of the Troubleshooting Committee in view of the anger of the farmers
- फोटो : Panipat
उपमुख्यमंत्री ने किसानों के रोष को देखते हुए तीसरी बार पानीपत में होने वाली बैठक को कैंसल किया है। दुष्यंत चौटाला ने कुछ दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह लघु सचिवालय में 25 मार्च को कष्ट निवारण की बैठक करेंगे, जिसके बाद पानीपत एवं आसपास के जिले के किसान विरोध में सैकड़ों की संख्या में लघु सचिवालय पहुंच गए और घंटों तक प्रदर्शन किया। जिसके बाद किसान यूनियन युवा के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने फेसबुक पर लाइव आकर चेतावनी दी थी कि पानीपत में उपमुख्यमंत्री को आने नहीं दिया जाएगा।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने गांव इसराना में किसानों के साथ 13 मार्च को महासभा करने का निर्णय लिया था। जैसे ही किसानों को पता चला कि इसराना में महासभा आयोजित होने वाली है, गांव वासियों ने पंचायत की और रोष जताया। किसानों के रोष जताने के बाद 25 मार्च को लघु सचिवालय में कष्ट निवारण मीटिंग का आयोजन किया गया था। किसानों का कहना है कि हरियाणा कें उपमुख्यमंत्री होने के बाद भी वह किसानों की समस्याओं को नहीं सुन रहे हैं जबकि उनके परदादा ने किसानों की जीवनभर सेवा की और उनके हक दिलाने का काम किया।