फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू और मलेरिया, एक-एक पॉजिटिव केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ज्येष्ठ महीने में ही डेंगू और मलेरिया आ गया। दोनों के एक-एक पॉजिटिव केस मिले हैं। मलेरिया पॉजीटिव एक महिला जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं और डेंगू पॉजिटिव एक युवती दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में उपचाराधीन है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के संबंधित क्षेत्र में जांच और जागरूकता शुरू कर दी है। सीएमओ ने दोनों की रिपोर्ट मंगवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूक अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन

विभाग की जागरूकता के बीच डेंगू और मलेरिया के केस आना शुरू हो गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में चार मई को हनुमान कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला जांच के लिए आई थी। उनको सामान्य बुखार था। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच की तो उनकी रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनको उपचाराधीन कर लिया।
आठ मरला कॉलोनी की 26 वर्षीय एक युवती डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। उनको बुखार के चलते दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में दाखिल कराया था। यहां जांच के दौरान रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद हनुमान कॉलोनी व आठ मरला क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के लिए जांच बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिले में जनवरी से अब तक डेंगू के 628 लोगों की जांच की गई है। इनमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। वहां मलेरिया के अब 45873 जांच की हैं। इनमें सबकी रिपोर्ट निगेटिव रही है।
विज्ञापन



बुखार होने पर जांच जरूरी
स्वास्थ्य निरीक्षक जसमेर ने बताया कि किसी भी बुखार को अनदेखा नहीं करना चाहिए। जिला नागरिक अस्पताल में हर जांच की जाती है। मरीजों को चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच करानी चाहिए। डेंगू और मलेरिया में लक्षण लगभग बराबर होते हैं। इनमें सर्दी लगने के बाद बुखार होता है। सिर दर्द, आंखाें के पीछे दर्द और शरीर पर लाल दाने हो जाते हैं। लोगों को अपने आसपास पानी जमा न होने देना चाहिए। फ्रिज और कूलर के साथ पानी की टंकी को सप्ताह में एक बार पूरी तरह से जरूर साफ करना चाहिए। लोगों को रात के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। बुखार होने पर जांच कराएं। कोई भी बुखार डेंगू या मलेरिया हो सकता है।
विज्ञापन




जिले में डेंगू और मलेरिया का एक-एक केस सामने आया है। इन क्षेत्रों में नमूने लेने के साथ जागरूक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें