फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी किशोर को किया बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने क मामले में जुवेलाइन जस्टिस बोर्ड ने आरोपी किशोर को बरी कर दिया है। किशोर पर बच्ची के साथ गलत काम करने जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक महिला ने मई 2025 को थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि कॉलोनी के ही किशोर ने उनकी 12 साल की बेटी के साथ गलत काम किया है और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया था। मामले की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनित लिंबा की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अपने बयानों को स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। जांच में मामला लड़ाई झगड़े का पाया गया। जिस कारण जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने किशोर को सबूतों के आधार पर बरी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें