फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ढाबा मालिकों से नुकसान की भरपाई कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रिल व ड्रेन तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत जीटी रोड के रखरखाव के लिए कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को दी है। कंपनी ने पुलिस से नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में साउथ एशियन टोलवेज के इंसीडेंट प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर खालसा ट्रक ढाबा द्वारा ग्रिल व ड्रेन तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान करते हुए अवैध रास्ता बना लिया था। 12 अक्तूबर को उनकी टीम ने रास्ता बंद कर दिया था, लेकिन 14 नवंबर को फिर से रास्ता बना लिया। इससे करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त पंडित ढाबा के आगे अवैध रास्ते को आठ अक्तूबर को बंद करने का प्रयास किया गया था, लेकिन ढाबा मालिक ने इसे बंद नहीं करने दिया। फिर 12 अक्तूबर को पुलिस के सहयोग से अवैध रास्ते को बंद कर दिया गया था, लेकिन पंडित ढाबा के मालिक ने दोबारा संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए रास्ता बना लिया। उनकी मांग है कि संपत्ति के नुकसान की भरपाई कराई जाए।
विज्ञापन

विदित है कि कंपनी ने गत सप्ताह दो ढाबा मालिकों के खिलाफ अवैध रूप से रास्ता बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा कई ढाबा व पंप संचालकों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। इन सबके चलते लोगों को हादसों का डर बना रहता था। अब कंपनी के सख्त होने पर ढाबा संचालकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें