फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंसल को निगम में शामिल करने की उठाई मांग

Sun, 05 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बैठक करते कार्यकारिणी सदस्य। स्त्रोत: आरडब्ल्यूए - फोटो : mathura
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन ने स्टार फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं और अंसल को नगर निगम में शामिल करने की मांग उठाई है। आरडब्ल्यूए ने साफ किया कि वे नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं तो निगम से ही विकास कार्यों की उम्मीद रखते हैं। आरडब्ल्यूए ने इसके लिए रविवार को अंसल की आमसभा की बैठक बुलाई है। साथ ही आरडब्ल्यूए के नए सिरे से गठन का फैसला लिया जाएगा।
अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय में हुई जिसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल हुए जिसमें मुख्य मुद्दा 5 अक्तूबर को होने वाली आमसभा की बैठक रही। यह बैठक दोपहर एक बजे जैन स्थानक में होगी। सभा में अब तक के कार्य और वर्तमान कार्यकारिणी के कार्य का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कादियान, सुरेश गुंबर व अनिल पंवार ने कहा कि स्टार फैसिलिटी मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर से कार्यों में कोताही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव सुरेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि स्टार फैसिलिटी मैनेजमेंट दिवालिया घोषित हो चुकी है। इसके सारे वित्तीय खाते अब एनसीएलटी के अधीन हैं। जिसके कारण अंसलवासियों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ अंसल प्रॉपर्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड भी दिवालिया प्रक्रिया में चली गई है। जिसका निर्णय आना अभी बाकी है। मौके पर प्रवीण गुप्ता, सुरेंद्र राणा, आशीष राठी, हरीश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें